रायपुर, 28 जून 2021
रायपुर राजधानी की अग्रणी भूमिका निभाने वाली समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीते 6 महीनों से जरूरतमंद, गरीब मजदूर बेसहारा, असहाय लोगों को सुपोषण अभियान के माध्यम से हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन मुहैया कराई जा रही है।
जिसमे संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में सदस्यों ने आज 28 जून को 179 वे दिन पूर्ण करते हुए जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को पौष्टिक भोजन वितरण के साथ साथ कोरोना महामारी के रोकथाम एवं शासन के गाइडलाइन के मुताबिक ग्रामीणों, आम जरूरतमंदो को मास्क साबुन सेनेटाइजर उपलब्ध कराई गई एवं स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक कर कोरोना संक्रमण से बचने हेतु वैक्सीनेशन करवाने की अपील की गयी।
इस नेक कार्य मे संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, राशिद बिलाल, अरहम खान, अनमोल जैन इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.