रायपुर, 30 जून 2021
मानवीय संवेदनाओं और मानवता को कायम रखते हुए अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में पूरे कोरोनाकाल मे मानवीय जीवन को विपरीत परिस्थितियों में संकट के दौर में मानवता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम रही हैं। बीते 6 महीनों से निरतंर रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों पर मुफ्लीसी और बेबसी की जिंदगी जीने वाले मजबूर असहाय आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को निरतंर दो वक्त के भोजन खाद्य पदार्थ एवं मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई गई।
1 जनवरी 2021 से संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के नेतृत्व में कोरोना महामारी के दौर में लॉकडाउन की स्थिति में भूख से व्याकुल जरूरतमंदो के लिए भूख से लड़ने के लिए सुपोषण अभियान चलाया गया, जिसमें हर दिन दोनो वक्त पर रायपुर राजधानी के सभी शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों के परिजनों को पौष्टिक भोजन देने का निर्णय लिया गया था। जिसमें संस्था के सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा टीम के साथ साथ अनुभवी संस्था के सदस्यों पद अधिकारियों द्वारा नीमित रुप से अस्पताल रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, फुटपाथ, धार्मिक स्थलों के आसपास गरीब बेसहारा विक्षिप्त मजदूर परिवार के लोगों को निरतंर पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई।
इसी कड़ी में अवाम ए हिन्द संस्था के सदस्यों ने 30 जून 2021 बुधवार सुपोषण अभियान की 181 वे दिन पूर्ण करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जरूरत मंदो को गरम पौष्टिक भोजन वितरण किया गया साथ ही आम लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क साबुन वितरित किए गए साथ ही लोगों को अपील करते हुए अपने आपको स्वच्छता पर ध्यान रखना मास्क लगाना अपने हाथों को साबुन से साफसुथरा रखना समय समय पर सेनेटाइजर का उपयोग करनी की आग्रह किया गया ।
इस मौके पर अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के साथ योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, बिसैन टंडन, फराज खान, अरहम खान एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*प्रेषक*
*जुबैर खांन मीडिया प्राभारी*























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.