Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 28, 2021

दल्लीराजहरा वार्ड क्र. 1 टाउनशिप में आए दिन दुर्घटना होने का कारण एरिया में बड़ी हुई झाड़ी व नालियों का सफाई का न होना है।वार्डवासियो द्वारा बीएसपी प्रबंधन के ऊपर जताई नाराजगी।



दल्लीराजहरा - *दिनांक -27जुन 2021 को वार्ड क्रमांक 01 टाऊन शिप एरिया में रोड किनारे बड़े बड़े झाड़ी उग आने से आये दिन दुर्घटना घटित हो रही है क्वारी रोड़ में एक सप्ताह के अंदर दो बड़ी दुर्घटनाएँ घट चुकी है दोनों अलग अलग घटनाओं में घायल लोगो को  भिलाई के अस्पताल में रिफर किया गया है दोनों को गहरी चोटे आयी है बावजूद उसके BSP प्रबंधन मौन की स्थिति में नजर आ रही है  यहां दुनिया कोरोना की मार से मर रहा है वही BSP  प्रबंधन अपने कर्मचारियों को गन्दगी व उगे झाड़ियों में मरने को छोड़ दिया है । बार बार हो रहीं घटना व वार्ड वासियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव एवम  जागरूक वार्ड वासियों द्वारा आज चौक किनारे उगे झाड़ियों को साफ किया गया ।


विदित हो कि हर वर्ष BSP प्रबंधन द्वारा टाउनशिप के लिए झाड़ी कटिंग एवम नाली सफाई की निविदा निकाली जाती थी पर इस वर्ष न तो नालियों की सफाई करवाई जा रही है और न ही उगे झाड़ी व ज़हरीले खरपतवार को कटवाने का इंतजामात किया जा रहा है BSP प्रबंधन धीरे धीरे अपने सारे जिम्मेदारियों से पैर खिंचते नजर आ रही है बड़े ही शर्म की बात है कि इतने बड़े महारत्न कम्पनी अपने कर्मचारियों को पसरे गन्दगी के बीच रहने को छोड़ दी है वार्ड पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव ने कहां की अगर  BSP प्रबंधन झाड़ी कटिंग व नालियों की सफाई नही करवाती है तो बहुत जल्द नगर प्रशासक कार्यालय का वार्ड वासियों के साथ घेराव कर विरोध प्रकट किया जावेगा एवम वार्ड के पसरे गन्दगी व उगे खरपतवार के सफाई के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी से ई चर्चा कर सफाई करवाने का आग्रह किया जाएगा*  ।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad