Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 11, 2021

जिलें में 32 केन्द्रों पर आज 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज लगेगी

 महासमुंद 11 जुन 2021- जिले  के 32 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। इसी तरह 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 11 जून 2021 को पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन की डोज लगेगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र खोपली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा, सिवनी कला, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी तथा तेन्दूकोना में टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र हबेकाटा, अंकोरी, बरोली,  समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना, बड़े साजापाली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंवरपुर शामिल है। महासमुन्द विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र झालखम्हरिया, सोरिद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरकोनी, खट्टी, झारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, महासमुन्द एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव शामिल है।

 पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र कौहाकुड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा, पिरदा, भुरकोनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र बोन्दा, जलगढ़,झिलमिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा, सिंघोड़ा, तोषगांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad