Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 26, 2021

महतारी दुलार योजना के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार जिला अव्वल, योजना में अब तक 406 बच्चों का पंजीयन



मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (26 जून 2021):- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी दुलार योजना के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला राज्य में शीर्ष स्थान पर आया है। जिले में योजना के अंतर्गत अब तक 406 बच्चों का पंजीयन हो चुका है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक में बेहतरीन उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन बलौदाबाजार की प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण से मृत्यु को प्राप्त लोगों के बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए यह योजना लागू की गई है। इसमें पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को 5 सौ रुपये प्रति माह और 8वीं से 12 वीं तक पढ़ने वाले बच्चों को 1 हज़ार रुपये की विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव ने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 511 लोगों की मौत हुई है। इनमें 247 लोगों के बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। अब तक उनके 406 बच्चों का पंजीयन किया गया है। इनमें 202 बच्चे सरकारी स्कूल और 204 बच्चे निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। योजना के अंतर्गत सर्वे का काम आगे भी जारी है। कलेक्टर श्री सुनील जैन ने इस महत्वपूर्ण योजना के त्वरित पालन के लिए स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है।








जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad