Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 27, 2021

सोनहत, साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो एक दिवसीय दौरे पर सोनहत पहुचे जहां विधायक गुलाब कमरो ने 66 लाख 87 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया साथ ही अलग अलग ग्रामो में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका निराकरण भी किया ।



सोनहत पहुचने के बाद विधायक गुलाब कमरो ने सर्व प्रथम स्थानीय कार्यकर्ताओ ग्रामीणों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात किया इसके बाद विधायक विकासखण्ड मुख्यालय सोनहत के उरांव पारा पहुचे जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को  सुना इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिए 40 हजार की घोषणा किया साथ ही उरांव पारा में सड़क निर्माण पेय जल हेतु सोलर पंप के साथ 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा किया तदोपरांत विधायक गुलाब कमरो  ग्राम पंचायत रजौली पहुचे जहां आंगनबाड़ी के पास में 6 नग दुकान निर्माण कार्य लागत 6 लाख 96  हजार का भूमिपूजन किया, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया



रजौली के बाद विधायक ग्राम पंचायत ओदारी पहुचे जहाँ  पटेल पारा मार्ग के खाल बहरा मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 19 लाख 50 हजार एवं यही से ग्राम पंचायत सोनहत के पण्डों पारा मार्ग में वेस्ट बियर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 19 लाख का भूमिपूजन किया, यहां पर आम जनों ने विधायक कमरो के सामने कई मांगे व समस्याएं बताई जिनका निराकरण कर मांगो को पूरा करने का अश्वशन विधायक द्वारा दिया गया



विधायक गुलाब कमरो के द्वारा ग्राम पंचायत कुशहा में दुकान निर्माण कार्य  हाई स्कूल तिराहा के पास लागत राशि 14 लाख 10 हजार का भूमिपूजन किया गया साथ ही,ग्राम पंचायत कुशहा अटल चौक से बिरौरी डाँड़  पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 7 लाख 31 हजार का भी भूमिपूजन कर स्थानीय जनों की समस्याओं का निराकरण कराया गया।

सी एन आई न्यूज़ जिला ब्यूरो से साहिल अंसारी की रिपोर्ट

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad