Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 24, 2021

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का डौंडीलोहारा भाजपा मंडल ने मनाया बलिदान दिवस :-रुपेश सिन्हा

बालोद 

सी एन आई न्यूज़ 

बालोद:-भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि मनाई गई ।23 जून 1953 को जम्मू कश्मीर की एक जेल में उनकी संदिग्ध मौत हो गयी थी। 33 वर्ष की आयु में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1934 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे। साल 1947 में उन्होंने लॉर्ड माउंट बेटन को चिट्ठी लिखकर बंगाल बंटवारे की मांग की थी।मण्डल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने कहा   साल 1947 में पंडित नेहरू के नेतृत्व में बनी पहली कैबिनेट में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मंत्री बनाया गया था। लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। मुखर्जी  “एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” का नारा देते हुए साल 1953 में बिना परमिट के जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के 40 दिनों बाद जेल में ही उनकी मौत हो गयी थी। उनकी मौत पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सवाल खड़ा किया था और इसके लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार बताया था।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहु, बुथ अध्यक्ष रूप राम सार्व, बुथ सचिव डामर भुवार्य, तेज राम सुग्रीव विश्व कर्मा, सहदेव विश्व कर्मा, झनक मण्डावी, रोहित कोकिला,सहीत ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर डॉ मुखर्जी के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad