Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 14, 2021

कांग्रेस संगठन को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश :- राहुल तिवारी

छुरिया-ताहिर खान:- जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के एजेंटों द्वारा कांग्रेस संगठन को बदनाम करने की साजिश नाकाम साबित हुई। हाल ही में छुरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओ के साथ राय मशवरा कर कांग्रेस कार्यकर्ता मानिक पटेल से चर्चा कर मानिक पटेल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया का महामंत्री बनाया गया था। मानिक पटेल प्रारंभ से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता आ रहा है और कांग्रेस पार्टी का कट्टर समर्थक रहा है। इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ तथाकथित एजेंटों द्वारा मानिक पटेल को गलत तरीके से मानसिक तनाव देकर प्रताड़ित किया गया। इस बात को मानिक पटेल ने बताते हुए कांग्रेस पार्टी का महामंत्री पद  किसी अन्य कार्यकर्ता को देने की बात कहकर स्वयं कांग्रेस पार्टी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर कार्य करने की बात कही। मानिक पटेल द्वारा खुद को निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता बताना उन तथाकथित भाजपा एजेंटों पर करारा तमाचा है जिन्होंने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपाई बताकर राजनैतिक छवि खराब करने की साजिश रची। साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जनहित कार्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी जी के नेतृत्व क्षमता, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू के कुशल मार्गदर्शन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन की कार्य क्षमता के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से समूचे छत्तीसगढ़ के साथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी लगातार और भी मजबूत होती जा रही है जिसको पचा पाना भाजपाइयों के लिए बहुत ही मुश्किल है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad