महासमुंद 08 जुन 2021- संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में एक घायल की मदद की। तड़पते घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने वाहन से उसे हाॅस्पिटल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों के सहयोग में तत्पर आगे रहने वाले संसदीय सचिव चंद्राकर जी ने सोमवार को मानवता का परिचय दिया। घटना कुछ इस प्रकार है कि संसदीय सचिव चंद्राकर जी सोमवार को ग्राम परसदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। शाम सात बजे के करीब खट्टी खम्हरिया मोड़ के पास एक बाइक और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।
इस घटना में बाइक सवार इमलीभाठा निवासी महेंद्र साहू बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों की भीड़ मौके पर थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे संसदीय सचिव चंद्राकर जी ने अपनी गाड़ी रूकवाई और सड़क हादसे में घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने ड्राइवर शेख मोईनुद्धीन की मदद से घायल को अपने वाहन से शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
संसदीय सचिव चंद्राकर की इस नेक पहल पर घायल की बहन ने शुक्रिया जताते हुए कहा कि उन्होंने बिना देरी किए उसके घायल भाई को हाॅस्पिटल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। लोगों ने भी विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्राकर जी की सराहना करते हुए कहा कि नेता जी नेकदिल इंसान हैं। ऐसे कम लोग होते है जो राह चलते आगे आकर मदद करें।
संसदीय सचिव चंद्राकर जी ने कहा कि एंबुलेंस का इंतजार नहीं करें लोग खुद पहल करें, जिससे किसी कि जान बच सकें
कोसरंगी निवासी चेतन साहू ने बताया कि घायल बागबाहरा की ओर महासमुंद की ओर आ रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना स्थल से किसी ने एम्बुलेंस को फोन किया था। लोग घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे संसदीय सचिव चंद्राकर ने अपने वाहन से घायल को हाॅस्पिटल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि हादसे के समय जनता को एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय जितना जल्दी हो सके, घायल को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ताकि घायल की जिन्दगी बच सकेगी। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के भी निर्देश दे रखे है कि घायलों को पहले तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रियाओं में नहीं उलझाया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.