Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 30, 2021

पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले , कई जिलों के एसपी बदले

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में जारी तबादलों के बीच गृहविभाग के अवर सचिव मनोज कुमार ने आज आख़िरकार बहुप्रतीक्षित भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की बड़े पैमानों पर तबादला सूची जारी कर दी है। जारी सूचि में चालीस पुलिस अधिकारियों के नाम है। इनमें सरगुजा रेंज आईजी आर.पी. साय को हटा दिया गया है , साथ ही कई ज़िलों के कप्तान बदल दिये गये हैं। इस सूची में कई ट्रेनी आपीएस को भी अब नई पद-स्थापना मिली है। जारी सूची के अनुसार विनीत खन्ना उपपुलिस महानिरीक्षक कांकेर से उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना व नागरिक सुरक्षा रायपुर भेजा गया है। इसी तरह टी०एस० एक्का को सेनानी दूसरी वाहिनी छसबल सकरी बिलासुपर से उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर , बालाजी राव सोमावार को पुलिस अधीक्षक जशपुर से प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर , दीपक कुमार झा को पुलिस अधीक्षक बस्तर से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , जितेन्द्र सिंह मीणा को पुलिस अधीक्षक बालोद से पुलिस अधीक्षक बस्तर , प्रशांत अग्रवाल को  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से पुलिस अधीक्षक दुर्ग , पारूल माथुर को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा से  पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ,  के०एल० ध्रुव को पुलिस अधीक्षक सुकमा से सेनानी दूसरी वाहिनी छशबल सकरी बिलासपुर , अमित तुकाराम कांबले को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस अधीक्षक  सरगुजा अंबिकापुर , अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक कोरबा से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ , सदानंद कुमार सेनानी को 16 वीं वाहिनी छसबल से पुलिस अधीक्षक बालोद , गिरजाशंकर जायसवाल को सेनानी 13 वीं वाहिनी छसबल कोरबा से पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर , अरविंद कुजूर को पुलिस अधीक्षक मुंगेली से पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ,  संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक कोरिया , आशुतोष सिंह को सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर से सेनानी 13 वीं वाहिनी छसबल कोरबा , मोहित गर्ग को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक कवर्धा , भोजराम पटेल को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद से पुलिस अधीक्षक कोरबा , जितेन्द्र शुक्ला को सेनानी 17 वीं वाहिनी छसबल कवर्धा से सेनानी 16 वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर , शलभ सिन्हा को पुलिस अधीक्षक कवर्धा से पुलिस अधीक्षक कांकेर , श्रीमती भावना गुप्ता को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर , चंद्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक कोरिया से सेनानी चौथी वाहिनी छसबल माना रायपुर , दिव्यांग कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से पुलिस अधीक्षक महासमुंद , सूरज सिंह को पुलिस अधीक्षक जीपीएम से मान.राज्यपाल के परिसहाय राजभवन रायपुर ,  उदय किरण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक  जिला नारायणपुर , त्रिलोक बंसल को मान.राज्यपाल के परिसहाय राजभवन रायपुर से पुलिस अधीक्षक जीपीएम ,  प्रशांत ठाकुर को पुलिस अधीक्षक दुर्ग से पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा , राजेश कुकरेजा को  पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर , बी०पी० राजभानु को पुलिस अधीक्षक धमतरी से सेनानी 12 वीं वाहिनी छसबल रामानुंजगंज , एस०आर० अहिरे को  पुलिसअधीक्षक कांकेर से सेनानी सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई ,  विजय अग्रवाल को सेनानी सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई से पुलिस अधीक्षक जशपुर ,  शशिमोहन सिंह को सेनानी नौंवीं वाहिनी छसबल दंतेवाड़ा से सेनानी पांचवीं वाहिनी छसबल जगदलपुर , अजात शत्रु बहादुर को सेनानी पांचवीं वाहिनी छसबल जगदलपुर से सेनानी नौंवीं वाहिनी छसबल दन्तेवाड़ा भेजा गया है।  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad