गुण्डरदेही । प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय निर्देशन पर पुरे राज्य में मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन को रोकते हुए वर्तमान वरिष्ठता मेरिट अनरिजर्व के आधार पर पदोन्नति रोक लगाने और क्वांटिफिएबल डाटा कमेटी की रिपोर्ट अविलंब पुर्ण करते हुए पदोन्नति विस्तार नियम पारित करने ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रगतिशील छग सतनामी समाज जिला बालोद के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल मारकंडे के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष राजेश मारकंडे सचिव रविकुमार जांगड़े जिला महंत सुबेदास रात्रे डौंडीलोहारा युवाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी राजेश पुणे तहसील गुण्डरदेही अध्यक्ष धन्नु मारकंडे सचिव मनोज कुमार टंडन कोषाध्यक्ष राजकुमार टंडन संरक्षक सेवक महिपाल डॉ किशोर कुमार देशलहरा खिलेश कुमार जांगड़े टीकेन्द्र जोशी सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में गुण्डरदेही तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.