छत्तीसगढ़ - राजनांदगांव : बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने लिया जायजा
राजनांदगांव जिले में संचालित विभिन्न बैंकों में आज पुलिस ने रेंडम चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले भर में एक साथ कई बैंकों में पुलिस की टीम पहुंची और सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग करते हुए सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, गार्ड, कैश काउंटर सहित विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने बैंकों के सायरन बजाकर भी देखें।
वहीं कुछ बैंकों में अलार्म सिस्टम खराब मिला, जिन्हें सुधारने के निर्देश भी दिए गए। राजनांदगांव की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के मार्गदर्शन में आज राजनंदगांव जिले के सभी बैंकों की रैंडम चेकिंग की गई, जिनमें कुछ बैंकों में अलार्म सिस्टम खराब मिले।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने स्वयं स्टेट बैंक के कलेक्टर शाखा में पहुंचकर सुरक्षा संबंधी उपकरणों की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने सायरन बजाकर दिखाने कहा लेकिन सायरन नहीं बजा! इसके पीछे बैंक प्रबंधन ने तकनीकी खराबी की बात कही। इसी तरह जिले के कुछ अन्य बैंकों में भी खामियां पाई गई, जिसे जल्द से जल्द सुधारने के लिए बैंक मैनेजर को कहा गया है। सुरक्षा उपकरणों की कमी की वजह से बैंक में अक्सर उठाई गिरी, लूटपाट जैसी घटनाएं होती है, इसी के मद्देनजर आज राजनांदगांव पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा उपायों की जांच की।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.