दिनांकः- 05.06.2021
शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करैरा द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्तकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी करैरा निरी अमित भदौरिया को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे रोड़ मछावली तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताए हुलिए का हूबहू एक व्यक्ति खड़ा दिखा, उसके पास कुछ सामान भी था, जो पुलिस टीम को देखकर बगलें झांकने लगा, जैसे ही, पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर सामान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब कीमत करीबन 7000 रू की विधिवत जप्त की गई, बाद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।
सादिक खान की रिपोर्ट के साथ
Central news india shivpuri m.p
9131262014


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.