Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 5, 2021

सड़कों एवं पुलियों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन

 



15 जिलों में सड़कों एवं पुलियों के निर्माण कार्य के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति


पंकज शर्मा, रायपुर : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास अभिकरण की 19वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य भर में बनाए जा रहे सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत और नए सड़कों के निर्माण की स्वीकृति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, धमतरी, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, कोण्डागांव, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर जिलों में सड़कों एवं पुलियों के निर्माण, उन्नयन एवं नवीनीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अधिकारियों को सड़कों एवं पुलियों का निर्माण कार्य समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुवा, सचिव लोक निर्माण श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव वित्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी., सचिव श्रम श्री अन्बलगन पी., सचिव राजस्व सुश्री रीता शांडिल्य सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad