*खडगवां पुलिस ने किया अवैध शराब बिक्रेताओं पर कार्यवाही......!*
कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा लगातार चलाये जा रहेनशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज खडगवां थाना पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध शराब विकेता को पकडने में एक और सफलता प्राप्त हुई है,दिनांक 26.06.2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम रतनपुर तेंदूपारा का रहने वाला जगदीश प्रसाद जायसवाल पिता स्व. जगरनाथ जायसवाल अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कोरिया व अति०पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफगवाहों को साथ लेकर जगदीश प्रसाद जायसवाल के घर में रेड कार्यवाही किया गयाजहां आरोपी के घर के पीछे बाडी में 80 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब जिसकी कीमत 10400 रूपये आंकी गई,आरोपी ने शराब के 80 पावो को जमीन के अन्दर गड्ढा खोदखर उपर से पैरा डालकर छुपाकर रखा था वहां से बरामद किया गया जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध अपराधक्र.195/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दि, 27.06.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे म.प्र.आर. रूकमणी बंजारे,आर0 जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, संदीप साय, धर्मबेल तिर्की सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.