महासमुंद 25 जुन 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम झालखम्हरिया में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण होने के बाद गांव के लोग सार्वजनिक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस भवन में कर सकेंगे।
संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने अपनी विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि दी है। आज शुक्रवार को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिपं सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, सरपंच यशवंत साहू, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, माणिक साहू उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि यहां सामाजिक कार्यों के लिए सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिस पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से राशि दी है। इस भवन का निर्माण होने के बाद गांव के लोग सार्वजनिक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस भवन में कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। शहर के साथ ही गांवों में विकास देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों में भी विकास की गति दिन ब दिन रफ्तार पकड़ते जा रही है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से ही अमल शुरू किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ही किसानों की कर्ज माफी और 2500 रुपये में धान खरीदी के निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित प्रदेश के सभी वर्गो के विकास के लिए कदम उठाए हैं। गांव से लेकर शहर तक राज्य की खुशहाली, आर्थिक समृद्धि तरक्की के लिए बड़े-बड़े वायदे पूरे किए हैं। आने वाले पांच वर्षों में सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। ग्रामवासियों व सरपंच की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गौरा चैरा निर्माण के लिए एक लाख की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामशरण साहू, लेखराम साहू, प्रभुराम साहू, जीवन यादव, परमेश्वर साहू, प्रेम साहू, राजाराम साहू, हृदय राम साहू, मंशा राम साहू, बिरसिंग निषाद, दशमेश देवांगन, झुनुक लाल ध्रुव, डोमन लाल साहू, इंद्रकुमार ध्रुव, टेकराम साहू, नेहा उपाध्याय सहित पंचगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.