जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज गोस्वामी CNI NEWS
महासमुंद 25 जुन 2021/ भारतीय जनता पार्टी किसानमोर्चा प्रदेश नेतृत्व के नेतृत्व पर जिलेभर के धान ख़रीदीकेन्द्रों व सोसायटियों में चल रही अव्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु गठित जाँचदल द्वारा निरंतर क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। दौरे के क्रम में सराईपाली- बसना के ख़रीदीकेन्द्र व सोसाइटियों का औचक निरीक्षण किया गया तो यहाँ की व्यवस्था का तो बहुत ही बुरा हाल पाया गया कहीं कर्मचारी प्रभारियों को बराबर प्रशिक्षण नहीं दिया, कहीं इनसे शासन सही तरीके से समन्वय नहीं बैठा रहा करके धान का सही रख- रखाव नहीं हो पा रहा है तो कहीं- कहीं रखवाले- चौकीदार प्रबंधन- स्टाफ़ के साथ रोज दारू- मुर्गा पार्टी करने में व्यस्त हैं। साफ- साफ देखा जा सकता है कि शासन को अन्नदाता की मेहनत की कोई कद्र ही नहीं है बस किश्तों में समर्थन मूल्य दर्ज कर किसानों की महीनों की मेहनत को खुले आसमान के नीचे लीपा- पोती करने करने जैसे मात्र कामचलाऊ पाल से ढँक कर रख दिया जा रहा है भगवान भरोसे। बोरियों में भरे धान के बर्बादी का तो आंकलन किया भी जा सकता है लेकिन ढेरियों में पड़ा धान तो भूसे या रेत के ढेर सा प्रतीत हो रहा है, जाले पड़ गये हैं तो कहीं- कहीं तो जड़ियाँ निकल चुके हैं बोरियों व खुले में पड़े- पड़े भारी संख्या में बारदानों का बिखरा दिखना तो यहाँ सामान्य ही था। खुले पड़े धान की बर्बादी अन्नदाता की मेहनत का अपमान ही तो है। सीधे- सीधे जनता के पैसों की बर्बादी ही तो है क्यूँकि रख- रखाव, संरक्षण आदि की व्यवस्था के लिए सरकार की ही राशि उपयोग में लायी जा रही है और सरकार के पास जो राशि है वो आमजनता के खून- पसीने की कमाई से ही विभिन्न प्रकार के टैक्सों के रूप में आती है। उक्त दौरे में मुख्यरूप से जहाँ की व्यवस्था बुरी तरहा ठप्प पायी गयी थी उनमें क्रमशः बड़े टेमरी, केंदुवा , पिरदा व साँकरा के धान खरीदीकेन्द्र थे जहाँ कईयों टन धान सुरक्षा व रख- रखाव की बाट जोह रहे थे। केंदुवा में ट्रांसपोर्टेशन की किल्लत के चलते धान का उठाव बाधित था तो वहीं पिरदा में स्थिति ऐसी थी की राख- रखाव की अव्यवस्था के चलते रखे गये स्टेक्स में बोरियों से मानो आग लगी हो ऐसे धुँवा उठ रहा था धान अपने ही ताप में खुद ही धधक रहे थे टेमरी स्थित साँकरा केन्द्र में तो प्रभारी- प्रबंधक छोड़ो कोई रखवाला भी उपस्थित नहीं था कि जिससे रुके हुवे स्टॉक की मात्रा जानी जा सकती। किसानों की मेहनत की बर्बादी हुवे देख नाराज चन्दूलाल साहूजी ने प्रबन्धक व प्रभारियों को जमकर लताड़ लगायी व तत्काल कलेक्टर व SDM से फ़ोन पर कॉल कर इन केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया व जाँच करवाकर दोषी पाये जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर यथोचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस औचक दौरे में पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्गमोर्चा चन्दूलाल साहू, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष किसानमोर्चा प्रेमशंकर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा, जिलाप्रभारी किसानमोर्चा ओमप्रकाश चौधरी, सतपाल सिंग छाबड़ा, जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू, महामंत्री द्वय भुवन साहू व कृष्णकुमार नायक, उपाध्यक्षद्वय संजय मालवे व मथामणि बढ़ई, धनेश नायक मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी, प्रदीप साहू मण्डल अध्यक्ष, उग्रसेन पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी विक्की सलूजा, अजय खरे, मीडिया प्रभारी जिला किसानमोर्चा तुलसी यादव, मुरली यदुराज, राजेश विशाल किसानमोर्चा मण्डल अध्यक्ष साँकरा व भाजपा कार्यकर्ता एवम् स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.