नवागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर स्वदेश निर्मित कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता फैलाने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से संबंधित जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन में मदद करने के उद्देश्य से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण केंद्र में हेल्प डेस्क कार्यक्रम का आयोजन किया। जहाँ उमस भरी गर्मी में टीकाकरण कराने आये लोगो पानी एवं बिस्किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महामंत्री मिन्टू बिसेन, जिला उपाध्यक्ष प्रणय दीवान, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत सिंह ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष दीवान ने स्वयं टिका भी लगवाया।
युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एवं भारतीय वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से अपने देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन का टीका सभी देशवासी अवश्य लगाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वदेश निर्मित कोरोना का टीका बिल्कुल सुरक्षित है। सभी लोग इसे अवश्य लगवाएं एवं दूसरे को भी प्रेरित करें। प्रधानमंत्री के वायदे के मुताबिक यह टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है।
इस दौरान पार्षद टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, दिनेश साहू, हिमांशु जैन, दुर्गेश शर्मा, कृष्णा ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.