बालोद
सी एन आई न्यूज़
बालोद:-आज घर पहुंच "नि:शुल्क पौधा वितरण" कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिला मुख्यालय स्थित वन मंडल अधिकारी कार्यालय में माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जी घर पहुंच नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष भी ढाई लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य रखा गया था इस वर्ष भी ढाई लाख पौधा नि:शुल्क वितरण कर रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है कोरोना के इस संक्रमण काल में हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है यह हम सभी जानते हैं पर्यावरण को संतुलन करने के लिए पौधा व वृक्ष का कितना महत्व होता है आज इसे हमने समझा और जाना है हर एक व्यक्ति को जिम्मेदार और जागरूक होना पड़ेगा इस दौरान एम सिहं डाहिरे उप मण्डल अधिकारी बालोद,मोहम्मद रियाज खान परिछेत्र अधिकारी,डामन लाल ठाकुर जी सहा• परि• अधिकारी, रामेश्वर मण्डावी सहा• परि• अधिकारी बालोद,शंम्भु साहु महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.