Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 5, 2021

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली थीम पर वेबिनार आयोजित



शिवपुरी, 05 जून 2021/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी द्वारा ऑनलाइन वेबिनार ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली‘‘ थीम पर गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में रा.वि.सिं.कृ.वि.वि., ग्वालियर के निदेशक विस्तार सेवाएं डाॅ.एस.एन.उपाध्याय एवं चरागाह एवं वन चारागाह प्रबंधन, आई.जी.एफ.आर.आई, झांसी के प्रधान वैज्ञानिक सह विभागाध्यक्ष डाॅ. आर. व्ही. कुमार द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं व्याख्यान दिया गया।


डाॅ. उपाध्याय ने अपने व्याख्यान में बताया कि पृथ्वी का सबसे बडा शत्रु मनुष्य है। इसी कारण पृथ्वी के सीमित संसाधनों का दोहन निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मनुष्य को पर्यावरण हितैषी होने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. कुमार द्वारा पर्यावरण हितेषी फसल सुरक्षा तथा अनुपयोगी/खाली पड़े भूखण्डों पर वन चारागाह विकास के बारे में प्रजेटेंशन के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया।


ग्राम बडागांव के प्रगतिशील कृषक श्री प्रेमनारायण शर्मा द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों भाईयों को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित होना होगा। किसान भाईयों द्वारा इस ऑनलाइन कार्यक्रम की बहुत सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का समन्वय प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ.एम.के.भार्गव द्वारा किया गया।


कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण


पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के श्री एच. पी. वर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी परिसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री यू.एस.तोमर, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ.एम.सी. तमौरी, उद्यानिकी के सहायक संचालक श्री अशोक राजपूत, कृषि अभियांत्रिकी के सहायक यंत्री श्री मनीष मिश्रा, वैज्ञानिक डाॅ.ए.एल. बसेडिया, शोध सहायक के श्री विजय प्रताप सिंह,  कार्यालय अधीक्षक के श्री सतेन्द्र गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे


सादिक खान की रिपोर्ट के साथ 

Central news india shivpuri m.p 

9131262014

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad