बेमेतरा 25 जून 2021-खरीफ सीजन 2021 में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने एवं किसानों को कृषि आदान सहायता प्रदाय किये जाने हेतु राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन एक जून से प्रारंभ हो चुका हैं, जो 30 सितम्बर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत कृषि फसल उत्पादन के लिये आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में कृषकों को पर्याप्त निवेश करने हेतु प्रोत्साहित करने एवं कास्त लागत में राहत देने हेतु राज्य शासन द्वारा कृषि आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों के पंजीयन एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिला-बेमेतरा के दिशा सभाकक्ष कलेक्टर परिसर में बीते दिनों बेमेतरा एवं नवागढ़ विकासखंड और आज सोमवार को बेरला एवं साजा विकासखंड मुख्यालय मे समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के संबंध में मास्टर ट्रेनर श्री राकेश कुमार शर्मा, सहायक संचालक कृषि ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना खरीफ 2021 से लागू की गयी है। इसके अंतर्गत धान के साथ खरीफ की प्रमुख फसले जैसे मक्का, कोदो-कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रतिवर्ष राशि रू. 9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जावेगी। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2020 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि वह धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगता है अथवा वृक्षारोपण करता है, तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रुपये आदान सहायता राशि दी जायेगी। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को 3 वर्षो तक आदान सहायता राशि दी जायेगी। इस योजना अंतर्गत कृषको का पंजीयन 01 जून से 30 सितंबर तक किया जायेगा। अतः जिले के समस्त किसान भाईयो से आग्रह है कि इस योजना में पंजीयन कराकर लाभन्वित होवे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला-बेमेतरा के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारीगण, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीगण, सहायक नोडल अश्वनी साहू, कृषि विकास अधिकारी, जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधक एवं उनके कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.