बेलगहना के कूपाबाँधा गांव में संदिग्ध अवस्था में खेत मे पड़ी मिली युवती की लाश
बेलगहना... दालसागर से लगे गांव कूपाबाँधा में संदिग्ध अवस्था मे खेत में पड़ी मिली युवती की लाश, मौके पर पहुंचीं कोटा एसडीओपी व टीम, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड बुलाया गया, युवती की पहचान गांव के ही अनिता बैगा पिता दुकालू बैगा उम्र लगभग 20 वर्ष, के रूप में हुई है युवती के साथ क्या घटित हुआ होगा, युवती की मौत की वजह के लिए पुलिस की टीम जांच कर रही है, रेप के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि रविवार शाम 7 बजे युवती गांव में हो रहे छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी
जहां से घर वापसी के लिए वह रात में ही निकल गई परंतु वह घर नहीं पहुंची बल्कि तड़के सुबह युवती के शव खेत मे पड़े मिलने के बाद परिवार सदमें में है। बहरहाल सच क्या है पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे व टीम उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.