सूरजपुर - 08 जून 2021, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आज कलेक्टर सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरण को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी श्री राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, सूरजपुर एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, भैयाथान एसडीएम श्री प्रकाश सिंह राजपूत, प्रतापपुर एसडीएम श्री पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री बजरंग सिंह वर्मा और समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी विभागों के पेंशन के सभी प्रकरणो को तीन दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों मे नियुक्ति आदेश नियमानुसार हो यह सुनिश्चित करे। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लोकसेवाओं के आवेदनों का समय सीमा से निराकृत करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को एक टीम की तरह समन्वय से कार्य संपादित करने को कहा।
किसी भी स्थिति में समन्वय के कमी के कारण कार्यो में विलम्ब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने हर ब्लाॅक मुख्यालय में 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि पर वृक्षारोपण के साथ डबल लेयर या ट्रिपल लेयर फाॅर्मिंग के द्वारा एक माॅडल डिमाॅन्स्टेसन साईट बनाने के निर्देश हाॅर्टीकल्चर एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिए। इससे एक माॅडल के रुप में जिले के किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं फसल विविधिकरण के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों के परिवारों को शासन के सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों मे दुकानों के सामने शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए पेन्ट से गोला बनवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम एवं सीएमओ को निर्देश दिए।
साथ ही ’’मास्क नहीं - सामान नहीं’’ के बैनर भी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों से 21 जून 2021 को होने वाले वर्चुअल योग मैराथन के लिए रजिस्टेªशन कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने पिछले एक हफ्ते में समय सीमा में लंबित प्रकरणों मे अत्यंत ही कम प्रगति को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को फटकार लगाई तथा कल दोपहर 03.00 बजे तक सभी प्रकरण के निराकरण कर पुनः बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.