छुरिया -ताहिर खान:- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और भजन त्यौहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया ताकि बच्चों का सही वजन पता चल सके । कम वजन वाले बच्चों को योजना के तहत पोषण आहार दिया जाएगा। कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला वजन त्यौहार ग्राम पंचायत भोलापुर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपिका पांडे ने माताओं को कुपोषण के संबंध में जानकारी दी उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सुपोषण पर विशेष ध्यान दें और उन्हें दिन में चार बार पोस्टिक आहार दें। वजन त्यौहार में जनपद सदस्य श्रीमती हेमलता बंजारे ,रूपम प्रसाद पांडे सरपंच भोलापुर , श्रीमती रमसीला साहू उपसरपंच,दयाराम सिन्हा ,सेक्टर सुपरवाइजर महिला बालविकास छुरिया व आंगनबाड़ी क्रमांक 1व 2 के कार्यकर्ता व सहायिका सहित माताएं उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.