देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 02 जुलाई 2021 - जिला बेमेतरा में बच्चों में डायरिया को रोकने और इसकी रोकथाम के लिए जिले में 01 जुलाई से 15 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान की उपस्थिति में आज शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र बेमेतरा की समस्त मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस. जिंक कार्नर की स्थापना के साथ ही लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करने कई गतिविधियां संचालित की जाएगी। शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के मुख्य कारणों में से एक है।
इसके शीघ्र उपचार से बालमृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। जिलाधीश द्वारा पीने के स्वच्छ पानी, पेयजल के स्त्रोत घर की साफ सफाई के लिए प्रेरित करने हेतु मितानिनों को सलाह दी। अभियान के दौरान मितानिनों द्वारा 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों वाले घरों में ओ..आर.एस. के पैकेट का वितरण तथा इसके उपयोग के संबंध में सलाह प्रदान कर ओ.आर.एस. घोल बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.के. शर्मा ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ओ.आर.एस.और जिंक टेबलेट की पर्याप्त उपलब्धतना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.