ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
कोड़ेनार -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोडेनार संतोष सिंह के नेतृत्व में दिनांक 29.07.2021 को थाना कोडेनार में 02 अरोपियों के कब्जे से नकली नोट 78500/-रूपये जप्त किया गया मुखबीर द्वारा कोडेनार पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटर साॅयकल सीजी-20-जे-2801 में 02 व्यक्ति नकली नोट रख कर बीजापुर से जगदलपुर खपाने ले जा रहे है, सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु थाना के सामने नाकाबंदी करने पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिया के 02 व्यक्ति बीजापुर गीदम रोड तरफ से उक्त मोटर साॅयकल में आते मिले जिन्होने अपना नाम संतोष कुमार एवं मनकू बताया दोनो निवासी बिजापुर जिनके कब्जे से नकली नोट 500, 200,100 के कुल 78500/-रूपये असली नोट 1480/-रूपये मिले पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों ने उक्त नकली नोट का फोटो काॅपी कर नकली नोट तैयार करना बताया तथा उक्त नकली नोट को खपाने जगदलपुर शहर ले जा रहे थे दोनो आरोपियों के कब्जे से उक्त रकम तथा एक मोटर साॅयकल, मोबाईल, एटीएम कार्ड जप्त किया गया आरोपियो द्वारा अपने मेमोरण्डम में बताये आधार पर उसके सकुनत ग्राम गुदमा जिला बिजापुर जाकर नकली नोट बनाने की सामाग्री रंगीन प्रिंटर, लैपटाप बगैरह जप्त किया गया। मामले में आरोपी संतोष कुमार मिच्चा व मनकू हेमला के विरूद्ध थाना कोडेनार के अपराध क्र. 61/2021 धारा 489(ए)(सी)(डी), भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -
उप निरी0 संतोष सिंह, राम प्यारा पटेल
प्र.आर. प्रकाश मनहर
आर0 बलराम साहू, राज कुमार मौर्य, सुरज कुमार, यालम नागैया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.