Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 9, 2021

सूरजपुर पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रूपये कीमत के 4.5 टन कबाड किया जप्त। परिवहन में प्रयुक्त ट्रक भी की गई जप्त।

 

सूरजपुर -09/07/2021, नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने जिले का कार्यभार ग्रहण करते ही थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में गुरूवार को थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 4295 में कबाड़ बाईपास रोड़ सूरजपुर होते हुए विश्रामपुर की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी ने सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ नमदगिरी चौक के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोकवाया, ट्रक चालक रमजान अंसारी पिता जीमल अब्दुल अंसारी निवासी महामायापारा अम्बिकापुर से ट्रक में लोड़ कबाड़ ट्रेक्टर पार्टस के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज की मांग की गई जो चालक ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। ट्रक में लोड कबाड़ चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर कोतवाली पुलिस के द्वारा इस्तगाशा क्रमांक 2/21 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए 4.5 टन कबाड कीमती 1,20,000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमती 5,50,000 रूपये को जप्त कर आरोपी रमजान अंसारी को विधिवत् गिरफ्तार किया है। *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर* ने बताया कि अवैध कार्यो के विरूद्व पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, तालिब शेख, विवेकानंद सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, रावेन्द्र पाल, रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, राधेश्याम साहू व सैनिक चंदन सिंह सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad