Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 9, 2021

चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में रात के अंधेरे में 52 परी खेल प्रेमी चढ़े पुलिस के हत्थे।

8 आरोपीयों से नगद 35300/- रुपए जप्त किया गया।

छुरिया-ताहिर खान:- राजनांदगांव जिले के चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में 52 पत्ती ताश में रूपये पैसे का दांव लगाते हुए जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे गए।जिले भर में जुआ-सट्टे के विरुद्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण, अति.पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाष बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन में छुरिया थाना प्रभारी श्री निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चिचोला आर.एस.सेंगर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि चिचोला चौकी क्षेत्र के जंगल में कुछ जुआरी जुआ खेल को अंजाम दे रहे हैं जिसपर थाना छुरिया एवं पुलिस चौकी चिचोला से पुलिस टीम तैयार कर लालमाटी जलाशय जंगल में पंहूचकर रेड कार्यवाही की गई जहां कुछ लोग चार्ज वाले एल.ई.डी. बल्ब का प्रयोग कर बकायदा तालपतरी बिछाकर 52 परी ताशपत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जहां कुल 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया वहीं आरोपियों के दांव से नगद 35300/-रू. (पैंतीस हजार तीन सौ रू.) व 52 पत्ती ताश, एल.ई.डी.बल्ब एवं तालपतरी जप्त किया गया वहीं आरोपियों में , लिलेश सहारे पिता सुखउराम सहारे उम्र 26 साल निवासी कुबराडीह चिचोला, वाणिविलास ठाकुर पिता स्व.ईतवाराम ठाकुर उम्र 34 साल निवासी कुबराडीह चिचोला,सैफ सैय्यद पिता नासिर अली उम्र 26 साल निवासी देवरी महाराष्ट्र, दीपक ठाकुर पिता स्व.शंकर ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सड़क बंजारी थाना बागनदी, विनोद सरोजकर पिता दिलीप सरोजकर उम्र 37 साल देवरी महाराष्ट्र, रूपेश सहारे पिता सुखउराम सहारे उम्र 32 साल निवासी कुबराडीह चिचोला, मोहन कोर्राम पिता बुधरू कोर्राम उम्र 31 साल निवासी रानीतलाब चिचोला एवं ऋषु ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर उम्र 26 साल निवासी चारभांठा थाना बागनदी को गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया । उक्त कार्यवाही में छुरिया थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय एवं चिचोला पुलिस चौकी प्रभारी आर.एस.सेंगर व पुलिस टीम के कर्मचारीयों का कार्य सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad