रायपुर, दिनांक 11 जुलाई 2021
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन प्रभावित होने और प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उपदेश्य से राजधानी रायपुर की संवेदनशील पंजीकृत संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने अपने छठवें चरण में आज स्थानीय महादेव घाट मुक्तिधाम परिसर, रायपुरा में वनस्पति और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में, संस्था विगत कई वर्षो से संस्था सदस्यों के अथक परिश्रम से यह पुनीत कार्य करते चली आ रही है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रितों एवं शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में अन्य जिला, गांव, शहरों से इलाज के लिए आये
मरीजों के परिजनों के लिए संस्था अपने नियमित रूप से चला रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत आज 192वें दिन सैकड़ों जरुरतमन्द लोगों को दोनों वक़्त का भरपेट पौष्टिक भोजन निःशुल्क वितरण किया।
आज सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, राजेन्द्र शर्मा, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, महमूद आलम, अनमोल जैन, वसीम अकरम सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.