रायपुर, दिनाँक 16 जुलाई 2021
राजधानी रायपुर (छत्तीसगढ़) की सक्रिय सामाजिक एवं जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को नियमित रूप से जारी निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 197 वें दिन शहर में फुटपाथ, पिछड़ी बस्ती, मुख्य मार्गों, रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर तथा शासकीय जिला अस्पताल परिसर पर भूख से व्याकुल जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया।
संस्था का उद्देश्य कोई भूखा न रहे, इसी उपदेश्यों की पूर्ति हेतु संस्थापक मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों द्वारा संस्था निरन्तर छः माह से गरीब जरूरतमंदों को दोनों वक़्त का भोजन पहुँचाया जा रहा है।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, जुबैर खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान द्वारा अपना कीमती समय प्रदान दिया।
*प्रेषक :-*
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.