Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 21, 2021

भाजपा पार्टी की वार्ड क्र.1 पार्षद शिवांगी ध्रुव ने दल्ली राजहरा नगर पालिका के इंजीनियर राकेश पाठक के खिलाफ सी.सी.रोड निर्माण कार्य के सम्बन्ध मे किया गया शिकायत

 भाजपा पार्टी की वार्ड क्र.1 पार्षद शिवांगी ध्रुव ने दल्ली राजहरा नगर पालिका के इंजीनियर राकेश पाठक के खिलाफ सी.सी.रोड निर्माण कार्य के सम्बन्ध मे किया गया शिकायत 




दल्लीराजहरा - भारतीय जनता पार्टी की वार्ड क्रमांक एक की पार्षद श्रीमती शिवांगी ध्रुव ने 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी

नगर पालिका परिद दल्लीराजहरा

को लिखित शिकायत कर कहा कि

वार्ड क्रमांक 01 के  सी. सी. रोड  को

नगरपालिका के  इंजीनियर राकेश पाठक द्वारा दुर्भावनावश 

वार्ड क्रमांक 07 में कराये जाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

शिवांगी ध्रुव ने बताया कि

नगर पालिका के ईंजीनियर के द्वारा वार्ड क्रमांक 01में सी.सी. रोड निर्माण हेतु छ.ग. शासन को प्रस्ताव भेजा गया था और शासन ने इसे स्वीकृत भी कर दिया था 

राशि स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका द्वारा वार्ड  क्रमांक 01  में सप्तगिरी पार्क से काली मन्दिर तक सी.सी.रोड़ की निविदा भी निकाली

 गई थी तत्पश्चात नगर पालिका के द्वारा इस कार्य का भूमि-पूजन

 वार्ड  क्रमांक 01 के नाम से छ. ग. शासन की केबिनेट मंत्री माननीय अनिला भेड़िया  से करवाया गया था 

वार्ड क्रमांक 01की जनता पूरी तरह आश्वस्त थी कि अब वार्ड में 

सी.सी. रोड निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा , मगर मंत्री जी के भूमिपूजन करने के कुछ दिन बाद ही ईंजीनियर राकेश पाठक द्वारा  आपको विश्वास में लेकर इसी कार्य का भूमिपूजन वार्ड  क्रमांक 07 में पुनः करवाया जाता है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इंजीनियर राकेश पाठक द्वारा   छ. ग. शासन  की केबिनेट मंत्री  की छवि को  वार्ड  क्रमांक  01 की जनता के सामने धूमिल करने का कुत्सीत प्रयास किया जा रहा है।

 जबकि जिस स्थान पर इंजीनियर- महोदय इस सी-सी. रोड को वार्ड क्रमांक 01 से हटाकर बनवाना चाह रहे है वहा इसकी  बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है वहां पहले से B.S.P. द्वारा डामर रोड बनवाया हुआ है और छुटे हुए स्थल पर नगर पालिका द्वारा पूर्व में सीसी रोड निर्माण करवाया जा चुका  है चाहे तो स्थल निरीक्षण किया जा सकता है।

इससे साफ पता चलता है की इंजीनियर राकेश पाठक

खुलेआम छ. ग. शासन के पैसो का दुरूपयोग करने में लगे है और छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री की छबि को वार्ड क्रमांक 01 की जनता के सामने धूमिल करने में लगे हैं। इंजीनियर राकेश कुमार पाठक

जनता के टैक्स  के पैसो का खुले आम    दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं।

किसी भी वार्ड  में कार्य प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिये,

मगर  नगरपालिका दल्ली राजहरा के इंजीनियर इस निती पर कार्य करते नहीं दिख रहें हैं।यहां तो बस जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद करने में लगे हैं। वार्ड में जहां एक तरफ जो लोग

 झोपड़ पट्टी में निवास करते है वो लोग बरसात में कीचड़ से सने रास्तो

पर चलने को मजबूर हैं और नगर पालिका के इंजीनियर राकेश

पाठक BSP के बने डामर रोड पर सी.सी. रोड बनवाने में लगे हैं।

इनके द्वारा वार्ड में किसी भी कार्य के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा जाता है तो न वार्ड पार्षद से पूछा  जाता है और न ही वार्ड की जनता से ? आखिर ये शासन की नौकरी कर रहे हैं ,या अपने निजी पैसो से नगर में कार्य करा रहे हैं।

इससे पूर्व भी  जल आवर्धन योजना में नगर के छुटे  हुए सभी वार्डो 

को इस योजना में सम्मिलित कर लिया गया मगर वार्ड क्रमांक 01 को

  शामिल नहीं किया गया जो कि इनकी कार्य शैली और विकृत मानसिकता को दर्शाता हैं। या फिर मैं एक आदिवासी महिला पार्षद हूं इसलिए भी मुझे जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे इंजीनियर के उपर तत्काल  कड़ी 

 कार्यवाही होनी चाहिए जो नगर में

कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने में पूरी तरह असफल है।और जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग करने में लगा है। इस शिकायत पत्र की

प्रतिलिपि

1) माननीय अनिला भेडिया जी

केबीनेट मंत्री छ. ग. शासन.

2) श्रीमान - अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय जी,

दल्ली राजहरा.

3) श्रीमान- नगर पालिका अध्यक्ष जी,

नगर पलिका परिषद दल्ली राजहरा

4) श्रीमान- मंडल अध्यक्ष जी,

भाजपा राजहरा मंडल,

5) श्रीमान नेता प्रतिपक्ष जी,

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा . 

को भी दिया गया है।



सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad