रायपुर, दिनांक 31 जुलाई 2021
समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में निरन्तर रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *212वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया साथ ही शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में बस्तर, सरगुजा, कवर्धा एवं अन्य जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन के साथ आवश्यकतानुसार मास्क, तेल, साबुन, एंटीसेप्टिक क्रीम एवं अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं इस वर्षाकालीन ऋतू में भी प्रत्येक दिन रेल्वे स्टेशन अथवा अन्य स्थानों में जरूरतमंदों तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थिति में संस्था द्वारा दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, फ़राज खान, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.