कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा जी के निर्देशानुसार उत्तरब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली जी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें 30 वर्ष से भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले रेवाडीह वार्ड से फतह हासिल
.उत्तरब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी में रेवाडीह वार्ड का दबदबा।
राजनांदगांव :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजनांदगांव प्रभारी श्री अरुण सिसोदिया जी,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा जी के निर्देशानुसार उत्तरब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली जी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें 30 वर्ष से भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले रेवाडीह वार्ड से फतह हासिल
करने वाले कांग्रेस पार्षद दल के एकलौते आदिवासी पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति गामेंद्र नेताम को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। नेताम जी आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी है। तथा आदिवासी सामाजिक संगठन में जिला सर्व आदिवासी समाज के कोषाध्यक्ष पद का भी निर्वहन करते आ रहें हैं।
सांथ ही इस वार्ड से कांग्रेस को मजबूत करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता जितेन्द्र कौशिक को महामंत्री,उमेश चौहान को संयुक्त महामंत्री, एवं मनीष बैस को सचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से वार्डवासियों में काफी उत्साह है।वार्डवासियों एवं वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति हेतु ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली जी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार माना है,एवं नव नियुक्त समस्त
को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उक्त जानकारी रेवाडीह वार्ड अध्यक्ष व उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री उमेश राजपूत ने दी हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.