उक्त फर्जीवाडा में भूमि विक्रय करने वाले राजेन्द्र सारथी, गजेन्द्र कुमार, पुनिया बाई एवं बुधनी सहित षडयंत्र करने वालों में गवाह के रूप में रविन्द्र कुमार पिता चन्दन राम, निवासी बिरमताल भैयाथान तथा एक अन्य व्यक्ति सम्मलित है। इस प्रकार आवेदिका के साथ छल करते हुये षडयंत्र पूर्वक आवेदिका के संयुक्त खाते की भूमि को विक्रय करना पाए जाने 6 लोगों के विरूद्व थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक अप.क्र. 117/21 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी), 34 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की सूचना पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने थाना प्रभारी रामानुजनगर को मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर की पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी 1. राजेन्द्र सारथी उर्फ बडे पिता स्व. रति राम सारथी उम्र 26 वर्ष निवासी गेल्हापानी भट्ठा दफाई चिरमिरी चौकी कोरिया 2. गजेन्द्र सारथी उर्फ छोटू पिता स्व. रति राम सारथी उम्र 24 वर्ष निवासी गेल्हापानी भट्ठा दफाई चिरमिरी चौकी कोरिया, जिला कोरिया 3. पुनिया बाई पति स्व. रति सारथी उम्र 45 वर्ष निवासी गेल्हापानी भट्ठा दफाई चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया 4. बुधनी पति सुखलाल उम्र 70 वर्ष सा. पटेलपारा ग्राम दामुज पोस्ट कटगोडी जिला कोरिया 5. रविन्द्र कुमार साहू उर्फ दाउ पिता चन्दन राम उम्र 21 वर्ष निवासी बिरमताल चौकी बसदेई को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है। प्रकरण में गहन पूछताछ एवं जांच विवेचना की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकडा, एएसआई बृजेश यादव, माधव सिंह, प्रधान आरक्षक अश्विनी पाण्डेय, हेमन्त शर्मा, आरक्षक दीपक यादव, रामसागर साहू, वेदप्रकाश राजवाडे, महेन्द्र सिंह, विजय चौबे, धनंजय साहू, कपिल सिंह, देवान सिंह, महिला आरक्षक तेरेशा तिग्गा, महिला सैनिक कुन्ती सिंह व सुुनिता दास सक्रिय रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.