पिथौरा CNI संवाददाता रमेश श्रीवास्तव
पिथौरा 10 जुलाई 2021/ वजन त्यौहार के अंतर्गत पिथौरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 5 तक के बच्चों का वजन त्यौहार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष आत्माराम यादव थे। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजा के साथ किया गया इस त्यौहार में बच्चों के पालक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं पार्षद गण उपस्थित थे।
आत्माराम यादव एवं पार्षद गण की उपस्थिति में बच्चों का वजन एवं ऊंचाई नापा गया पालको को पोषण स्तर की जानकारी दी गई।किशोरी बालिकाओं का वजन,ऊंचाई नाप गया एवं उनको बॉडी मास इंडेक्स के बारे में बताया गया। बालिकाओं का एच बी टेस्ट किया गया।बच्चों का वजन वीटी एप मैं एंट्री किया जाएगा उक्त जानकारी पिथौरा महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक सुश्री मीना लाल द्वारा दिया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.