Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 6, 2021

नवागढ़ भाजपा के 7 मोर्चाओं ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी  के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी  के निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अवतरण दिवस जन्म जयंती पर 1 से 6 जुलाई तक चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नवागढ़ मण्डल अंतर्गत सभी सातों मोर्चाओं के पदाधिकारियों ने अलग-अलग जगह वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी व मण्डल अध्यक्ष विनोद साहू, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा,ओबीसी मोर्चा मण्डल फूलचंद साहू, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेश टण्डन,  एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कृष्णा ध्रुव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सैबी खुराना सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वृक्षारोपण का आयोजन मण्डल के विभिन्न स्थानों में किया गया, जिसमें महिला मोर्चा के तत्वावधान में प्रमुख आयोजन पर्यटन स्थल माँ महामाया मन्दिर परिसर में किया गया। इसी तरह किसान मोर्चा का थाना परिसर, एससी मोर्चा का मुरता रोड स्थित जय स्तम्भ, ओबीसी मोर्चा का कर्मा माता मंदिर परिसर, युवा मोर्चा का शंकर नगर, अल्पसंख्यक मोर्चा का मुक्तिधाम एवं एसटी मोर्चा द्वारा अनुसूचित जनजाति सामुदायिक भवन परिसर में किया गया।


जिला महामंत्री दीवान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति स्वस्थ रहेगी तभी मानव सभ्यता का विकास हो सकता है। प्रकृति को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम सात वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पौधरोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम के पौधरोपण के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 


इस दौरान राजेन्द्र मिश्रा, युवराज ठाकुर, टीकम पूरी गोस्वामी, राधा गोलू सिन्हा, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, तनु दीवान, दारा मिश्रा, धनीराम निर्मलकर, सरिता कुंभकार, कांति सोनकर,बिनो सोनकर, उत्तरा सोनकर, ललिता देवांगन, सेवती पुरबिया, रामनाथ योगी, ईश्वर कुम्भकार, दिनेश साहू, परमेश्वर साहू, संजू राजपूत, ऋतुराज साहू, दुर्गेश शर्मा, दिलीप जायसवाल, राजा खान, दिनेश चौहान, सुभाष महिलांग सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


फ़ोटो - 01- 1, 2

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad