Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 29, 2021

जिले मे अब तक एक लाख 98 हजार 627 लोगों का किया गया टीकाकरण

 


जिले मे 18 वर्ष से अधिक 57942 युवाओं ने लगवाया टीका


देव यादव CNI न्यूज़

बेमेतरा 29 जुलाई 2021-बेमेतरा जिले मे 28 जुलाई 2021 तक एक लाख 98 हजार 627 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविड टीकाकरण किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू) और फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को प्रथम डोज 8424 व दूसरा डोज 7254 लगाया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 45 वर्ष आयु समुह से उपर के लोगों को प्रथम डोज 97724 एवं दूसरा डोज 23045 लोगो को लगाया जा चुका है। जिले मे 01 मई से प्रारंभ 18 वर्ष से उपर आयु समुह के 57942 युवाओं को 28 जुलाई तक प्रथम डोज एवं 3341 युवाओं को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। टीकाकरण के प्रति युवाओं मे उत्साह देखा जा रहा है। 

        सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad