Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

मुख्यमंत्री की लोकवाणी सुनने लोगों में रहती है जिज्ञासा: महापौर श्री एजाज ढेबर



रायपुर, 11 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा रहती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। इससे कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो के साथ ही समसामयिक जानकारी सीधे मुख्यमंत्री से आमजनता को सुनने को मिलती है। लोकवाणी के 19वीं कड़ी में महत्वपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी मिली। यह बात रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम गार्डन में आयोजित लोकवाणी प्रसारण कार्यक्रम सुनने के बाद कही। महापौर के साथ एल्डर मेन श्री अफरोज खान एवं श्री नम्मू खान भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की आज प्रसारित रेडियो वार्ता नासिर खान, विजय, कल्पना सागर, निक्की खान, देवकी, निखत कुरैशी, ईश्वरी पटेल, सत्या महानंद, निधि भट्ट, विनय ओझा, रियाजउद्दीन, चंदन दीप सहित अनेक लोगों ने बड़े उत्साह से लोकवाणी सुना। सभी श्रोताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई अनेक जानकारी जैसे विकास कार्यो में डीएमएफ राशि का उपयोग, 16 हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों-पुल-पुलियों का निर्माण, सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों और बिस्तरों की संख्या में वृद्धि, कोरोना काल में भी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए विकास कार्य करने, अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने, प्राकृतिक संसाधनों को लोगों के आय का जरिया बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, कोरोना से मृत शिक्षकों के बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना आदि की तारीफ की।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad