देव यादवCNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 09 जुलाई 2021-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान द्वारा मछली पालन विभाग की नीलकांति योजनान्तर्गत तालाब निर्माण कर मछली पालन कर रहे, कृषकों के तालाब का निरीक्षण किया। श्री पी. सुधाकर राजू, श्री पी. सुब्बा राजू, श्री हरिकृष्ण राजू, श्री एलुरी लक्ष्मीपती, एवं श्री अविनाश वर्मा ग्राम सोनपुरी, वि.खं व जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा पंगेसियस, रूपचंदा (पाकू) तथा कतला, रोहू मृगल आदि मछलियों का पालन किया जा रहा है साथ ही कृषकों ने संचित मत्स्य बीज का भी अवलोकन कराया, कृषकों द्वारा बताया गया कि यह जमीन कृषि हेतु अनुपयुक्त था जिसे शासन योजनान्तर्गत तालाब निर्माण कर प्रति एकड़ 10.00 टन मछली का उत्पादन कर लाखों रुपये की आमदनी अर्जित कर रहे है।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.