देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा /नवागढ़/पचायत नवागढ़ की जय मां शक्ति क्षेत्रीय स्तरीय संगठन द्वारा 100 क्विंटल सुपर कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण कर लिया गया है, और बिक्री के लिए तैयार है.
जानकारी देते हुए सीएमओ नगर पंचायत नवागढ़ डी एल बर्मन व एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से बताया, कि फिलहाल जय मां शक्ति क्षेत्र स्तरीय संगठन द्वारा 3490.58 क्विन्टल गोबर की खरीदी की गई है, जिससे मई 2021 के अंत में कृषि विभाग के सहयोग से सुपर व वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जो कि अब पूर्ण हो चुकी है. संगठन द्वारा 22.01 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद व 78.30 क्विंटल सुपर कंपोस्ट खाद का निर्माण कर लिया गया है ,जिसमें से 14.10 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद का विक्रय भी किया जा चुका है. स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक विकास जांगड़े ने बताया ,कि सुपर कंपोस्ट खाद की कीमत ₹6 प्रति किलो व वर्मी कंपोस्ट खाद की कीमत ₹10 प्रति किलो निर्धारित है. संगठन की अध्यक्षा रोशनी गर्ग व सचिव वर्षा खरे ने बताया, कि संगठन द्वारा गोबर की लकड़ी का भी निर्माण किया गया है, जिसकी कीमत ₹10 प्रति किलो निर्धारित है.
22 लोगों का है संगठन
-----------------------------
जैविक खाद के निर्माण में लगे जय मां शक्ति क्षेत्रीय स्तरीय संगठन में अध्यक्ष रोशनी गर्ग सचिव वर्षा खरे के अतिरिक्त सदस्यों के रूप में धरमिन बाई, सरिता खरे , कमला खरे ,सिया बाई ,बहुरा बाई ,सुखबाई, कृष्णा बाई, सुशीला बाई, उषा बाई, बृहस्पति, दुलारी बाई, कविता पाठक, धरमिन सिन्हा, तोषरानी महिलान्ग, सरिता आदिल, सुनती घोष, सावित्री घोष, सोनिया आदिल, सुकरिया जोशी व कांति महिलान्ग शामिल हैं.
देव यादव सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.