Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 10, 2021

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : पंजीयन में किसानों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी - रायपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार



पंजीयन के लिए नोटरीकृत आवेदन जरूरी नहीं

रायपुर, 9 जुलाई 2021/ कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पंजीयन के लिए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के पंजीयन के लिए किसी भी प्रकार के नोटरीकृत आवेदन का प्रावधान नहीं किया गया है। 


उन्होने कहा हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कृषक द्वारा प्रदत्त एवं स्व-प्रमाणित और कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित आवेदन ही किसानों के पंजीयन के लिए पर्याप्त है। पंजीयन के लिए किसानों से किसी भी प्रकार के नोटरीकृत आवेदन नहीं लेना है।

उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत संयुक्त खातेदार कृषकों का पंजीयन नंबरदार के नाम से किया जाएगा। इस हेतु संबंधित कृषकों को आवेदन पत्र के साथ समस्त खाताधारकों की सहमति सह- शपथ पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करना होगा।आदान सहायता राशि पंजीकृत कृषक (नंबरदार) के खाते में अंतरित की जाएगी तथा आदान सहायता राशि का बंटवारा कृषकों के मध्य आपसी सहमति से किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि योजना में पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के दस्तावेजों की मांग कृषकों से नहीं किया जावे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad