महेंद्र शर्मा बंटी -भारतीय जनता पार्टी डोंगरगढ के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक,महान शिक्षाविद डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं पूर्व नगरपालिका एल्डरमेन परविंदर सिंह मोंटी,महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बड़वाईक,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय आदि वक्ताओं ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर उनके जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी जी अखण्ड भारत के स्वप्न्न दृष्टता,राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक रहे,वे भारत को आधुनिक भारत के रूप में स्थापित करने का सपना संजोए हुए थे जिसके लिए उनका संघर्ष उनके अंतिम समय तक जारी रहा।
अखण्ड भारत के सपने को पूरा कर भारत का अभिन्न अंग सिरमौर कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो निशान दो विधान दो प्रधान को मिटाकर सभी वर्गों में न्याय व समानता का अधिकार देकर श्रद्धेय मुखर्जी के सपने को साकार किया।
ऐसे महानविभूति के पदचिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ता आज के दिन इन्हें याद करते है इस अवसर पर मीना यादव,प्रिंस कक्कड़,जसमीत बन्नोआना, जसप्रीत सिंह,जॉर्ज मसीह,लेखराम सोनी,कमलेश उज्जवने,अमित यादव,तरण भाटिया,निर्मला त्रिपाठी,गीता मानिकपुरी,संजय यादव,लक्ष्मी मानिकपुरी,सेवती बाई मानिकपुरी,ठगिया उइके,गोलू चौधरी,अनिल यादव,गणेश वर्मा,चंद्रेश साहू,सुनील सोनी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.