Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 5, 2021

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने प्रेमनगर ब्लॉक के कोतल गांव स्थित आदर्श गौठान का किया निरीक्षण। माॅडल गौठान के रुप में विकसित करने दिए निर्देश।

 


सूरजपुर - 05 जुलाई 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोतल स्थित आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो जिसके लिए खाली पडे़ जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, अरहर, मक्का, नेनूआ, अरहर लगाने कहा जिससे महिलाआंे की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके।

कलेक्टर ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश देते हुए उन्होने बकरी शेड, मुर्गी शेड, बटेर शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने के कहा। स्व सहायता समूह की महिलाओ को उन्होने अपने रोजगार में फूलों की खेती व उससे पाउडर बना के हर्बल गुलाल बनाने के साथ शामिल कर रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5 से 6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही व साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनकी काम की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही उन्होंने उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गौठान में वृक्षारोपण रोपण कर गांव को स्वच्छ व सुघर बनाने की बात कही। साथ मे जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, जनपद पंचायत सीईओ एम एल वर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad