सूरजपुर - 05 जुलाई 2021, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जनपद पंचायत प्रेमनगर पहुंच कर जनपद पंचायत में विभिन्न मदों से संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गोंड़ खनिज, विधायक मद, डीएमएफ मद, पीएम आवास के पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा प्रारंभ हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशित किया। उन्होंने पूर्ण हुए कार्यों का मूल्यांकन कर सत्यापन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यो की भी जानकारी ली कि कितने कार्य संचालित है और मनरेगा मद से कितने कार्य स्वीकृत किये गये है। मजदूर कितने कार्य कर रहे है उसकी भी जानकारी ली एवं 2014 से 2019-2020-2021 के कितने कार्य शेष हैं तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं पूर्ण हुए है का मूल्यांकन कर सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की भी जानकारी तथा पूर्व हुए कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जनपद पंचायत अंतर्गत गौठानों की जानकारी ली तथा गोबर खरीदी की भी जानकारी ली। उन्होंने 9 गौठान में कार्य प्रारंभ कर 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा संचालित क्रियाशील गौठान में बाड़ी विकास, मशरूम उत्पादन, बकरी, मुर्गी, बटेर शेड, मछली पालन, फूल की खेती सहित अन्य मल्टी एक्टिविटी विकसित करने कहा तथा अच्छे कार्य करने के लिए गौठान वार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषिक चैपाल, राशन प्रकरण, लेखा शाखा, सत्यापन फाइल आवक -जावक शाखा का भी निरीक्षण किया एवं सभी कार्य को सही रूप में संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा शाखा का निरीक्षण किया जहां अधिकारी कर्मचारी की व्यक्तिगत नस्ती, ऑडिट, सोशल ऑडिट, ग्राम पंचायत अभिलेख नस्ती, मास्टर रोल एवं अन्य दस्तावेजो की जांच की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, जनपद सीईओ श्री एम एल वर्मा, एपीओ के एम पाठक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.