सूरजपुर - 31/07/2021,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में चल रहे मोहल्ला क्लास में पहुंचे और छात्रों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए नियमित मास्क पहनने, दो गज की दूरी एवं सेनेटाईजर के उपयोग करने की समझाईश दी। थाना प्रभारी ने छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने को लेकर प्रोत्साहित कर मोहल्ला क्लास में उपस्थित सभी छात्रों को पेन वितरण कर नये शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी।
थाना प्रभारी ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों में ज्ञान की समझ को और विकसित करने, प्रभावी छात्र-शिक्षक संवाद एवं पढ़ाई के साथ नई चीजों को सीखने को लेकर छात्रों से संवाद कर उन्हें कई उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य पी.सी.सोनी सहित अन्य शिक्षणगण मौजूद रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.