शिकारा-रामटेक रेल मार्ग की मांग ने पकड़ा जोर
धूमा और शिकारा में हुई बैठक संम्पन
उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने के नये वैकल्पिक रेल मार्ग शिकारा से रामटेक तक रेल मार्ग का निर्माण किये जाने के संबंध में रेल विकास समिति सिवनी जिले के द्वारा जिले के धूमा, शिकारा, लखनादौन, गनेशगंज ,छपारा, बंडोल सिवनी, कुरई, खवासा सहित अन्य बड़ी अनेको जगह जिला रेल समिति के प्रतिनिधियो बैठक आयोजित करते हुए उक्त उद्देश्य बताया गया कि बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल व महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में खनिज संपदा उपलब्ध है,
उक्त रेल मार्ग के निर्माण होने से क्षेत्र के विकास में यह रेल मार्ग मील का पत्थर साबित होगा।
रेल विकास समिति द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि यह प्रस्तावित रेल मार्ग महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्र नागपुर, रामटेक, बालाघाट,
जो देश का पर्यटन स्थल है। शिकारा से रामटेक तक रेल मार्ग निर्माण होने से धूमा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, खवासा के रास्ते से बनाया जा सकता है।
रेल विकास समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि जबलपुर में सेना के आयुध निर्माण व वाहन निर्माण के कारखाने के अलावा सैन्य केंद्र भी है, जिसका महाराष्ट्र में स्थित आयुध निमार्णी कारखाना से सीधा संपर्क हो सकता है। जबलपुर व नागपुर बड़ी तेजी से विकसित हो रहे है, मेडिकल सुविधाओं व शिक्षा सुविधाओं के लिये बुंदेलखंड, विंध्य व महाकौशल क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।
मंडला एवं जबलपुर से होकर गुजरेगा, जिससे वर्तमान रेल मार्ग की तुलना में कम दूरी तय करना पड़ेगा। रामटेक में देश का प्रसिद्ध राम मंदिर व जैन मंदिर सहित अनेकों तीर्थ स्थल व पर्यटन स्थल है, वहीं महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा में प्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क भी है, रास्ते के सभी स्थानीय पर्यटनों को भी बढ़ावा मिलेगा रेल लाइन से धूमा सहित अनेको क्षेत्र के किसान, मजदूर ,व्यापारियो, मरीज़ो सहित लोगो के आने जाने में सुविधाये सुगम होगी क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को रोज़गार के नये आयाम प्राप्त होंगे क्षेत्र विकाश की दिशा में अग्रशर होगा जिसके संघर्ष के लिए धूमा में बैठक आहूत की गई जिसके लिये उपस्थित लोगो ने उनकमुक्त कंठ से प्रसंसा की
सी एन आई न्यूज़के जिला ब्यूरो
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
6265722360



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.