Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 25, 2021

बालोद जिले के ग्राम करहीभदर मे माननीय सांसद मोहन मंडावी जी आज स्वास्थ्य केंद्र , वैक्सीन सेंटर एवं पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे।

 बालोद जिले के ग्राम करहीभदर मे माननीय सांसद मोहन मंडावी  जी आज स्वास्थ्य केंद्र , वैक्सीन सेंटर एवं पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे।




करहीभदर  - बालोद जिले के ग्राम करहीभदर मे माननीय सांसद मोहन मंडावी  जी आज स्वास्थ्य केंद्र , वैक्सीन सेंटर एवं पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमे वैक्सीन सेंटर में अव्यवस्था देखकर सांसद जी बहुत नाराज हुए और एसडीएम ठाकुर साहब और एडिशनल कलेक्टर वाजपेई साहब से तत्काल चर्चा की।वहां के वैक्सीन प्रभारी डॉ एवं कोई  भी  कर्मचारी उपस्थित नही थे।


और लगभग 200 लोग महिला एवं पुरुष वैक्सीन लगाने पहुंचे  थे उनके बैठने की व्यवस्था दरी कुर्सी  कुछ भी नहीं था और यहां तक कि लोग पानी के लिए तरस रहे थे पानी की भी व्यवस्था नहीं थी जिसे सांसद जी नाराज होकर तत्काल अधिकारियों से चर्चा किया और आधे घंटे के बाद एसडीएम एवं अन्य अधिकारी पहुंचकर वहां की व्यवस्था को ठीक कराया । 



जनता में भारी आक्रोश था वैक्सीन सेंटर को लेकर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से लोग बहुत नाराज थे साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच ,पंच गण एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता गण पीडीएस दुकान एवं ग्राम पंचायत पहुंचकर निरीक्षण किए। पीडीएस दुकानों में प्रधानमंत्री के द्वारा दिसंबर तक निशुल्क में 5 किलो चावल दिया जाना है 

जिसकी जानकारी वहां के  सेल्समैन से ली वहां की व्यवस्था से भी सांसद जी संतुष्ट हुए। सभी लोगों प्रधानमंत्री राशन योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है ।उसके बाद माननीय सांसद महोदय ग्राम लिमोरा पहुंचे जहां पर ग्राम पंचायतों को पानी का टैंकर माननीय सांसद महोदय द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसका लोकार्पण भी किया गया। 


उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी,जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ,श्रीमती सुशीला साहू ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, जनपद के अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू ,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी ,महामंत्री वीरेंद्र साहू जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख जी ,देवधर साहू जी, गणेश साहू जी, दयानंद साहू जी, अश्विन बारले जी एवं भारतीय जनता पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad