Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

सीएम एवं स्पीकर ने दी रथयात्रा की बधाई

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -  प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख , समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुये अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ , उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है।

 महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है  लेकिन अभी खतरा टला नहीं हैं , इसलिये सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाये रखें। मास्क , फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के अलावा उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकाला जाता है। 

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है। विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि भगवान जगन्नाथ जी जीवंत स्वरूप इतिहास आज भी विद्यमान और जीवित है। उनके आशीर्वाद से ही छग राज्य की उन्नति सुख-समृद्धि प्रगतिमान है। महाप्रभु जी से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी के परिवार में सुख समृद्धि खुशहाली आये और वर्तमान संकट कोरोना संक्रमण से समूचे मानव जगत का कल्याण करें।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad