कांग्रेस पार्टी बनाएगा सोशल मीडिया वारिंयर्स टीम कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर लिया मीटिंग दल्लीराजहरा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी मिटिंग मे हुई शामिल
दल्लीराजहरा - कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश ( I T) सेल के साथियों द्वारा वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से मिटिंग लिया गया जिसमे राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता जेबा कुरैशी भी शामिल हुई
सोशल मीडिया वारिंयर्स टीम से जुड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है इस टीम से वाहट्सप्, वेबसाइट, ई- मैल, के जरिए भी जुड़ सकते है
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगो को सोशल मीडिया वारिंयर्स टीम मे जॉइन करने के लिए कहा गया
सोशल मीडिया वारिंयर्स टीम को लेकर राहुल गांधी ने कहा की ये टीम न्याय के लिए लड़ने वालो योद्धाओ की है यहाँ नफरत की सेना नही है यहाँ हिंसा की सेना नही है यह सत्य की सेना है
यहा एक सेना है जो भारत के विचार का बचाव करेगी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने कहा की आज मुझे इस वीडियो काँफ्रेंस मिटिंग मे बहुत ही सुखद अनुभव रहा प्रथम बार आज online के माध्यम से राष्ट्रीय व प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मिलने का मौका मिला जिसके लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा जी, एवं रुवाब मेमन जी, और सागर साहू जी,एवं राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता मिटिंग मे शामिल हुए
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.