Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 20, 2021

कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने व किसानों के कल्याण में भा.कृ.अनु.प. की भूमिका महत्त्वपूर्ण-श्री तोमर

 


कृषि में प्रगति व उसके मजबूत बुनियाद से ही ग्रामीण विकास संभवरू श्री तोमर

93वाँ भाकृअनुप स्थापना दिवस और पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन


देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 20 जुलाई 2021-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 93वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ई-गोष्ठी का आयोजन बीते दिनों किया गया तथा उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषकों को दिखाया गया। साथ ही हर ”मेड़ पर पेड़“ थीम अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पौधों जैसे नारियल, ईमली, नींबू, चींकू आदि पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ- गया प्रसाद आयम ने की। तत्पश्चात् अन्य वैज्ञानिकों श्री तोषण कुमार ठाकुर (मत्स्यकी), डाॅ- एकता ताम्रकार (कीट विज्ञान), डाॅ- जितेन्द्र कुमार जोशी (फार्म मशी- एवं पाॅवर इंजि-), डाॅ- वेधिका साहू (मृदा विज्ञान), डाॅ- हेमंत साहू (प्रक्षेत्र प्रबंधक), श्री पलाश चैबे व अन्य कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

         श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और अध्यक्ष, भा.कृ.अनु.प. ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित आभासीय 93वें भाकृअनुप स्थापना दिवस समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि कृषि-केंद्रित देश होने के नाते किसान हमारे देश की संपत्ति हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 9 दशक के लंबे सफर, अनुसंधान कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कृषि-शिक्षा और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह किसी भी संस्था या उस देश की सरकार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ खेती की नई पद्धतियों को अपनाने के लिए किसान प्रशंसा के पात्र हैं, वहीं दूसरी तरफ नई प्रौद्योगिकियों को किसानों तक पहुँचाने के लिए कृषि-वैज्ञानिक प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड-19 के संकट काल में भी तमाम असुविधाओं और चुनौतियों के बीच कृषि का क्षेत्र देश की विशाल जनसंख्याड एवं पशुधन का भरण पोषण करने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कृषि के क्षेत्र ने अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखा है।  

        श्री तोमर ने वर्तमान सरकार द्वारा कृषि की प्रगति दर को तेज करने और फार्म सेक्टजर का रूपांतरण करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं,प्रेरणात्माक पहलों (लैब टू लैण्डक, हर खेत को पानी, प्रति बूँद अधिक फसल) और उसके क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों को साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य बीज से बाजार तक अम्ब्रेउला के अंतर्गत पूरे फार्मिंग चक्र के दौरान उत्पा दन व उत्पाीदकता को बढ़ाकर किसानों को सशक्तम बनाना है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ-साथ किसानों के जीवन-स्तर में भी बदलाव लाएगा। 

      श्री तोमर ने जैविक व प्राकृतिक कृषि-पद्धति के साथ-साथ एकीकृत कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की आय वृद्धि के संबंध में कहा कि पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, फसल उत्पादन, बागवानी आदि में किस्मों की उन खासियतों को ढूँढना होगा जिनसे बाजार में उनकी मांग बढ़े। हालाँकि उन्होंने इस बात को प्रमुखता से रखा कि परिषद द्वारा लगातार नए किस्मों की पहचान व उनका व्यवसायीकरण जारी है। श्री तोमर ने कहा कि कृषि में प्रगति व उसके मजबूत बुनियाद से ही ग्रामीण विकास संभव हो पाएगा। अंत में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अनुसंधान व शिक्षा का बेहतर तालमेल बनाते हुए राष्ट्र  निर्माण के भागीदार बनें।

       इस अवसर पर ‘‘किसान सारथी’’ नामक एक सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित इंटरफेस मंच भी जारी किया गया जो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के साथ स्थानीय स्तर पर कृषि का समर्थन करने के लिए एक बुद्धिमतापूर्ण/कुशल ऑनलाइन कृषि प्रौद्योगिकी मंच है।‘किसान सारथी’ कृषि विज्ञान केंद्र, संस्थान और मुख्यालय से शुरू होने वाले परस्पर संवादात्मक नियंत्रण-पट्ट (डैशबोर्ड) के माध्यम से प्रत्येक स्तर की निगरानी और प्रतिवेदन (रिपोर्टिंग) के लिए सुविधा प्रदान करता है।इस मंच के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर अधिकारी दैनिक गतिविधियों - किसान पंजीकरण, लाइव कॉल, कुल कॉल, पुश किए गए संदेश, दी गई सलाह और लंबित सलाह - को को देख और निगरानी कर सकते हैं।

       सम्मानित अतिथि, श्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री कैलाश चैधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी, रेलवे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री कैलाश चैधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्री संजय अग्रवाल, सचिव, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री अजय प्रकाश साहनी, सचिव,इलेक्ट्रॉनिकीऔर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार भी मौजूद रहे। 


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad